Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

फिल्म 'हेरा फेरी-3' में एक नए रोल में नजर आएंगे संजय दत्त

फिल्म 'हेरा फेरी-3' की शूटिंग शुरू, संजय दत्त का किरदार वेलकम में फिरोज खान के किरदार आरडीएक्स जैसा होगा।

16 Mar 2023

फिल्म 'हेरा फेरी-3' में एक नए रोल में नजर आएंगे संजय दत्त

फिल्म 'हेरा फेरी-3' का फैंस पिछले कुछ दिनों से बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म के हर अपडेट पर फैंस की निगाहें टिकी हुई हैं। संजय दत्त को 'हेरा फेरी-3' में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की चर्चाएं हो रही थीं। दिलचस्प बात यह है कि कुछ दिन पहले संजय दत्त ने कहा था कि वह फिल्म 'हेरा फेरी-3' में काम करने के लिए उत्सुक हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में संजय दत्त ने 'हेरा फेरी-3' में अपने किरदार को लेकर बात की है।

बता दे कि फिल्म 'हेरा फेरी-3' की शूटिंग शुरू हो चुकी है। इसमें संजय दत्त का किरदार वेलकम में फिरोज खान के किरदार आरडीएक्स जैसा होगा। फिल्म की शूटिंग दुबई और अबू धाबी में होगी। फिल्म 'हेरा फेरी-3' काफी चर्चित और बहुप्रतीक्षित फिल्म होने वाली है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक 'हेरा फेरी-3' की कहानी वहीं से शुरू होगी, जहां से दूसरा पार्ट खत्म हुआ था। इस एपिसोड में इंटरनेशनल माफिया की कहानी देखने को मिलेगी। फिल्म में एक और नए किरदार को पेश किया जाएगा, जो दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित करेगा। बता दें कि पिछले कुछ दिन से अक्षय कुमार की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो रही हैं। अब अक्षय कुमार के फैंस को फिल्म 'हेरा फेरी-3' से काफी उम्मीदें हैं। कुछ दिनों पहले अक्षय कुमार की फिल्म सेल्फी रिलीज हुई थी। हालांकि, सेल्फी भी फ्लॉप रही।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News